बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग-1 की शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को झांसी में ‘द बेस्ट टीचर-2024 सम्मान से पुरस्कृत किया गया। सम्मान समारोह में कई जनपदों से शिक्षिकाएं शामिल हुईं।
शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को यह सम्मान बुलावा टोली का गठन, स्टार ऑफ द मंथ, मिस्टर एंड मिस क्लीन स्वच्छता, गौरैया संरक्षण मुहिम, रोल प्ले कर पाठ को बखूबी पढ़ाने, क्यूआर कोड की सहायता से बच्चों को पेडों की जानकारी देने, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑडियो ई-बुक्स, शैक्षिक वीडियो कंटेंट, एनीमेटेड वीडियो क्विज आदि का निर्माण व शून्य निवेश नवाचारों की सहायता से शिक्षण कार्य कर शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश को उत्कृष्ट बनाने पर दिया गया।
स्व. महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देश भर से आए शिक्षकों में से 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राजकीय संग्रहालय सभागार झांसी में ‘द बेस्ट टीचर-2024 सम्मान’ से नवाजा गया।शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को राजकीय संग्रहालय झांसी निदेशक उमा पाराशर व बीएसए विपुल शिवसागर, स्व. महेन्द्र तिवारी फाउंडेशन झांसी के आयोजक मंडल डॉ.अचल सिंह ने यह पुरस्कार सौंपा।