फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवर अभियंताओं ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के सभी इंजीनियरों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की और प्रमुख अभियंता की मनमानी पर विरोध जताया।
विज्ञापन




मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अगुवाई में सिंचाई विभाग के इंजीनियर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को नवाब टैंक स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सिंचाई विभाग के सभी डिवीजन में इंजीनियरों ने विरोध जताया।
आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता (परियोजना) की मनमानी व विद्वेषपूर्ण कार्रवाई, नियमों के विपरीत आदेश के चलते इंजीनियर परेशान हैं। लंबित मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में चंद्रप्रकाश, प्रयाग प्रसाद, आकांक्षा गुप्ता, आरिफ कमाल, राजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, शैलेंद्र, अवधेश कौशल, राहुल सिंह, रजनीश कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण न किया गया तो प्रमुख अभियंता कार्यालय, लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें