फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसन और नंदवारा टीमों ने जीते लीग मैच

Tue, 27 Dec 2016 10:18 PM IST
बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जानसन क्लब व नंदवारा इलेविन टीमें लीग मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गईं। उधर, स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच ग्रीन टीम ने जीता।
विज्ञापन



रायफल क्लब ग्राउंड में मंगलवार को जानसन क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 166 रन बनाए। राकेश ने 41 व दीपेंद्र ने 32 रन लिए। कपिल ने 3 व बोनी ने 2 विकेट लिए। आरएन क्लब की पूरी टीम 138 रनों आउट हो गई। कामिल ने 68 व कपिल ने 25 रन लिए। संजय को 3 व राकेश को 2 विकेट मिले। दूसरे मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदवारा ने 186 रन बनाए। मुफीद ने 39 व वेद ने 35 रनों का योगदान दिया। अलीगंज इलेविन गेंदबाज शैलेंद्र ने 5 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगंज इलेविन 78 रनों पर सिमट गई। छोटू ने 30 व शानू 31 रन बनाए। नंदवारा टीम गेंदबाज आशीष ने 4 व पीएम ने 3 विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, एजाज, सरन थापा व दीपेंद्र यादव, कमेंट्रेटर शिवा अवस्थी, अबरार फारुकी व अल्तमश हुसैन, स्कोरर आशुतोष खुर्शीद और मैच रेफरी शोएब भाई, नितिन दमेले, शमशेर खां, रमेश यादव, गुड्डू व शैलेंद्र बाबी रहे।


उधर, स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रीन टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 174 रन बनाए। शुभम सिंह गहलौत ने 56 व भानू सिंह ने 48 रन बनाए। स्टेडियम ब्लू टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन ही बना सकी। अजय वर्मा ने 42, आशुतोष ने 40 व अमित ने 35 रन बनाए। ग्रीन टीम से मनीष सविता व अक्षय ने 3-3 विकेट लिए। ‘मैन आफ दि मैच’ शुभम सिंह को मिला। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, कोच जितेंद्र यादव व जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





बबेरू। आदर्श किसान इंटर कालेज, भभुवा मैदान में चल रहे क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में ओरन टीम ने कलाना को तीन विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी कर कलाना टीम ने 57 रन बनाए। साजन ने 14 रन लिए। ओरन टीम ने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। सुभाष ने 12 व ब्रजेश तिवारी ने 8 रन बनाए। अंपायर प्रवीण कुमार व पंकज, कमेंट्रेटर दिवाकर व प्रदीप रहे। संदीप सिंह पटेल ने बताया कि 32 टीमों में 16 टीमें क्वार्टर फाइनल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें