फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जेएन कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 60 यूपी एनसीसी बटालियन, फतेहपुर के कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कैंप कमांडेंट कर्नल ओपी शर्मा के निर्देशन में वार्षिक कैंप में बटालियन से संबद्ध 11 इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स ने अल्प समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, बांदा प्रथम व आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा को द्वितीय स्थान मिला। लेफ्टिनेंट डॉ. प्रत्यूष मिश्र ने बताया कि कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया।
उनको सामाजिक तौर तरीकों से अवगत कराया गया। अतर्रा पीजी कॉलेज, एमवीएम महर्षि विद्या मंदिर, एसआईसी गोपाल गंज, एएस कॉलेज खागा, सरस्वती विद्या मंदिर महिला डिग्री कॉलेज के कैडेट्स ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने बताया एनसीसी के यह कैंप कैडेट्स के जीवन के टर्निंग प्वाइंट बन जाते हैं। समापन सत्र में कर्नल ओपी शर्मा ने कैडेट्स को नैतिकता के बारे में बताते हुए कहा कि देश सेवा केवल वर्दी पहन कर के नहीं, अपितु बिना वर्दी पहने हुए व्यक्ति भी राष्ट्र की सेवा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें