फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। कार्यदाई संस्था डीआरडीओ ने कार्य शुरू कर दिया। चयनित भूमि में समतलीकरण कराया गया। डीएम ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि केंद्र सरकार प्रदेश के 37 चिकित्सालयों में पीएम केयर (द्वितीय फेज) में पीएसए आक्सीजन प्लांट की स्थापना करवा रही है। डीएम ने मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया कि सिविल कार्य का आंकलन विभागीय अवर अभियंता से तैयार कराया जाए। विद्युत कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड) को कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमएस डा.यूबी सिंह, कार्यदाई संस्था प्रतिनिधि एमपी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कोविड कंट्रोल सेंटर के नंबर जारी
कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए बांदा में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर विकास भवन में पूर्व में संचालित दूरभाष नंबर 05192-221624, 05192-221625 05192-221626, 5192-221627, 5192-221628, 5192-221629, 5192-221630, 5192-221632 किए गए थे। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर विकास भवन में यह नंबर स्थापित किए गए हैं। 8400542101, 05192-221633, 05192-221634, 05192-221635, 05192-221636, 05192-221637, 05192-221638, 05192-221639, 05192-221640, 05192-221641 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें