फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डभनी गांव में महिला का मुंह दबाकर जेवर-नकदी लूटी

Fri, 19 Jun 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 29 चोरी के बारे में जानकारी देते पीड़ित परिजन। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। इस दौरान बदमाशों ने एक महिला का मुंह दबाकर उसे धमकाने का भी प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इस मामले में शीघ्र खुलासे और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



वारदात बुधवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच बताई जा रही है। पीड़ित राजबहादुर ने बताया कि सबसे पहले बदमाशों ने उनके भतीजे नंदकिशोर के घर को निशाना बनाया। वहां दरवाजे की कुंडी काटकर चांदी के जेवर और लगभग 10 हजार रुपये पार किए। नंदकिशोर उस समय अपने पशुबाड़े में सो रहे थे।



इसके बाद बदमाश राजबहादुर के घर में दाखिल हुए। राजबहादुर अपने परिवार के साथ घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर सो रहे थे, जबकि उनकी बहू अमिता घर के अंदर आंगन में सो रही थी। नंदकिशोर के घर से निकलने के बाद बदमाश छत के रास्ते राजबहादुर के छत पर पहुंचे और जीने से नीचे उतरकर आंगन में आ गए। यहीं पर बहू अमिता ने उन्हें देख लिया। आरोप है कि जब अमिता ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़कर बक्से समेत सामान पार कर दिया और घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकले।
विज्ञापन




परिजन सोनू ने बताया कि चोर घर से लगभग सात से आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये ले गए। चोरी हुए सामानों में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछुआ, चूड़ियां, सिक्के और अन्य आभूषण शामिल हैं। बदमाशों ने घर में रखे दो बक्से भी साथ ले गए।



राजबहादुर ने बताया कि सुबह जब परिवार ने तलाश की तो दोनों खाली बक्से घर से करीब 600 से 700 मीटर दूर मिले। हालांकि, उनमें रखा सोना, चांदी और रुपये नहीं थे।



शादी से ठीक पहले हुई घटना



पीड़ित नाती सोनू ने बताया कि उसकी शादी दो दिनों बाद ही चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के दुर्जन पुरवा अंश मऊ में होनी है। इसी शादी के चलते घर पर जेवर और नकदी रखी हुई थी। सोनू के पिता नरेंद्र गुजरात में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



कृष्णकांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी

फोटो - 29 चोरी के बारे में जानकारी देते पीड़ित परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें