फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पड़ोस में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए किसान के घर पर गांव के दो लोगों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपये के जेवरात समेत नगदी चुराकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजनगर के अंश प्रहलाद सिंह का पुरवा निवासी राजाबेटा ने दी तहरीर में बताया कि बीते 20 अप्रैल को दोपहर को वह घर में ताला बंद कर पड़ोस में शादी समारोह में चला गया। देर शाम को जब वापस घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे हुए 20 हजार रुपये नगद व करीब 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। जानकारी करने पर गांव की ही रहने वाले रामस्वरूप और ज्वाला ने ताला बंद मकान में पीछे की दीवार से कूदकर घर में चोरी किए जाने की जानकारी दी है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई बालमुकुंद शुक्ला को सौंपी गई है। (संवाद)


मवेशी से टकराकर बाइक सवार घायल
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी छोटू (22), व अंशु (21) बाइक से भभुवा गांव से पिंडारन घर जा रहे थे। गांव के पास मवेशी आ जाने से बाइक सवार टकराकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


किसानों की जली 30 बीघा गेहूं की फसल
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में सर्वोत्तम सिंह पटेल, जगोत्तम सिंह, राजोत्तम सिंह, चुन्नी देवी, मुकेश सिंह पटेल किसानों की गेहूं की फसल लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान मुकेश पटेल ने लेखपाल संतोष को अग्निकांड की सूचना दी है। आग लगने की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें