वालीबाल के फाइनल मुकाबले में भिड़ीं जमवारा व वाराणसी की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। जमवारा (बांदा) की टीम चैंपियन बनी। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
गोयरा मुगली गांव के मिनी स्टेडियम में 15 फरवरी से चल रही प्रतियोगिता रविवार को खत्म हो गई। मेजबान गोयरा मुगली टीम के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, जमवारा, ग्वालियर की टीमें शामिल हुईं।
दूसरे सेमीफाइनल में जमवारा ने प्रतापगढ़ को हराया। फानइल में भी जमवारा ने वाराणसी को हराकर चैंपियनशिप हासिल कर ली। बसपा नेता दिलीप कुमार सिंह (महोखर) ने खिलाडिय़ों को ईनाम बांटे। आयोजन समिति अध्यक्ष अजीम खां, उपाध्यक्ष मुबारक खां समेत शिवकरन सिंह, रणविजय सिंह, बाबू खां, सुधाकर, डॉ.भोला सिंह, शिव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र मस्ताना, सुभाष शुक्ला, सबल सिंह, गजराज सिंह, रमाकांत तिवारी, राहुल सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। प्रशिक्षक आफताब मुस्तफा ने सभी का शुक्रिया अदा किया।