फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेतरतीब वाहनों से लगा जाम, पूरे दिन राहगीर परेशान

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 21 चौक बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के चौक बाजार में मंगलवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। दुकानों के बाहर आड़े तिरछे खड़े दो पहिया -चार पहिया वाहन और सड़कों पर बेतरतीब संचालित ई-रिक्शों से पूरे दिन रुक-रुककर यातायात थमता रहा। शाम करीब 4 बजे के बाद हालत और बिगड़ गई, जब नरैनी रोड, स्टेशन रोड, बांदा रोड और बदौसा रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में साइकिल, बाइक, कार, एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंस रहे। स्थिति संभालने के लिए कोतवाली के दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुटे रहे। मशक्कत के बाद भी जाम पूरी तरह नहीं हट पाया। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि चौक बाजार में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही पुलिस टीम गठित कर दुकानों के बाहर अनियमित तरीके से खड़े वाहनों को जब्त करने और चालान की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें