फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में रोकने पर ग्रामीणों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। सांप के डसने से गंभीर हालत में पहुंच गई महिला की दवा लेकर बाइक पर जाते समय पुलिस ने चेकिंग के नाम पर परिजनों की बाइक रोक ली। आरोप है कि दवा समय से न पहुंचने पर महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने बिसंडा थानांतर्गत सिंहपुर चौकी के पास मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा बाद पहुंचे बिसंडा थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। अन्य विवरण पता नहीं चल सका। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस आए दिन उत्पीड़न करती है। सिंहपुर चौकी प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि बार्डर होने पर वाहन चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें