बांदा। परिवहन निगम अब अपनी सभी बसों को जीपीएस से लैस करेगा। नई बसों में यह सिस्टम लगकर आ रहा है। अब पुरानी बसों में भी इसे लगाया जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल में 402 बसों में अभी सिर्फ 195 बसों में ही जीपीएस लगा है। दीपावली के पूर्व सभी बसें जीपीएस से लैस हो जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी की जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी निर्देशों में कहा है कि सभी नई-पुरानी बसों को दीपावली के पूर्व जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया जाए। चित्रकूटधाम मंडल में महोबा, हमीरपुर, राठ और बांदा डिपो की बसों में जीपीएस लगाने का काम शुरू हो गया है। मंडल की शेष 140 बसों यह लगा जा रहा है। जीपीएस का कंट्रोल रूम बांदा में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में स्थापित होगा। यहां से सभी बसों पर नजर रखी जाएगी। बसों की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी।
-------