फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल संस्थान ने दुरुस्त कराई लीकेज पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नगर में सिविल लाइंस स्थित मुख्य रोड में पाइप लाइन का लीकेज दुरुस्त कराने के लिए रविवार को जल संस्थान की टीम पहुंची। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आखिर पेयजल की बर्बादी पर अंकुश लग गया। अब लोगों को पेयजल आपूर्ति भी सही मिलने लगी।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मुख्य रोड पर एक महीने पहले डाली गई नई पाइप लाइन में सही तरीके से ज्वाइंटर न लगाए जाने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। साथ ही मुख्य रास्ते में लगातार पानी का रिसाव होने से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया था। इससे आवागमन करने वाले वाहन स्वामियों समेत राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘कहीं लीकेज तो कहीं हैंडपंप पड़े खराब’ शीर्षक से प्रमुखता से फोटो के साथ खबर प्रकाशित की। इसके बाद जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से लिया। एक्सईएन राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम पहुंची और सविलि लाइंस में टूटे हुए ज्वाइंटर को दुरुस्त किया। इसके बाद नगरवासियों को पेयजल व जल भराव की समस्या से निजात मिली। लीकेज से हर दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें