फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसी ने आय तो किसी ने नहीं लगाया अदेयता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आठ नामांकन पत्र खारिज हो गए। किसी में जाति तो किसी में अदेयता प्रमाण पत्र की कमी पाई गई। संपत्ति का ब्यौरा भी सही नहीं भरा गया।
विज्ञापन


बांदा लोकसभा सीट से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। सामान्य प्रेक्षक वी कलाईराशि व जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की देखरेख में शनिवार को नामांकन पत्रों के कागजातों की जांच की गई। आठ घंटे तक नामांकन पत्रों की आयोग के दिशा निर्देशों के तहत स्क्रूटनी की गई। एक-एक बारीकियों को देखा गया। एडीएम ने बताया कि सपा से दो नामांकन होने पर सहमति के आधार पर शिवशंकर का नामांकन रद्द कर दिया गया। सपा की कृष्णा पटेल का नामांकन वैध रहा।

इसके अलावा आठ अन्य प्रत्याशियों के नामांकन भी खारिज हुए। बताया कि किसी ने फार्म-26 को पूरी तरह से नहीं भरा था। किसी प्रत्याशी ने संपत्ति का ब्यौरा सही नहीं दिया।
विज्ञापन


दो प्रत्याशी ऐसे भी थे जिन्होंने जाति व बकाएदार न होने का अदेयता प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया। दो प्रत्याशियों के प्रस्तावकों के नाम व आधार कार्ड के नाम मैच नहीं कर रहे थे। चार अन्य प्रत्याशियों के नामांकन फार्मों में त्रुटियों के चलते खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें