फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनवाणी शोभायात्रा में उमड़ा जैन समुदाय

विज्ञापन
Jain community gathered in Jinvani procession - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तारण तरण दिगंबर जैन समाज ने शुक्रवार को महामंडलेश्वर आचार्य श्री 108 तारण स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई। जैन चैत्यालय में पूजा-अर्चना के बाद जिनवाणी (पवित्र ग्रंथ) शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाएं नृत्य करती रहीं। भगवान के बताए सिद्धांतों के नारे और मंगल गीत गूंजे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और पालकी की आरती की गई। शोभायात्रा झंडा चौराहा, बलखंडी नाका, चौक बाजार, कोतवाली रोड होती हुई वापस छोटी बाजार जैन मंदिर पहुंची। प्रसाद वितरण किया गया।
यात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, निर्मल जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, सुरेश जैन, विमल जैन, राजेंद्र जैन, दर्शित जैन, प्रकाश जैन, सुकेश जैन, विपिन जैन, योगेश जैन, सुबोध जैन, संदीप जैन, राहुल जैन, संजय जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, सतीश जैन, मीडिया प्रभारी दिलीप जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें