फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आधी रात जेल में छापा, मुख्तार की बैरक खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेल में मंगलवार की देर रात डीएम दीपा रंजन और एसपी अभिनंदन ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। इसी जेल में पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। करीब दो घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही बैरकों की तलाशी ली गई। फिलहाल पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी बांदा में है। उसका बेटा व विधायक अब्बास अंसारी पड़ोसी जिले चित्रकूट की जेल में बंद था। मुख्तार अंसारी के करीबी और बेटे अब्बास को मदद पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को दो दिन पहले एसटीएफ ने हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए साथ ले गई थी। पिछले दिनों चित्रकूट जेल अधिकारियों की छापेमारी में अब्बास की पत्नी जेल में एक अधिकारी के कमरे में मिली थी। जो कई दिनों से अवैध तरीके से वहां रह रही थी। उसके पास मोबाइल आदि बरामद हुए थे। पुलिस को शक है कि अब्बास मोबाइल के जरिये गवाहों को धमका रहा था।
इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी माफिया होगा, उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। शासन के सख्त रूख को देखते हुए यहां के अधिकारी चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं। मंगलवार की आधी रात भारी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी दीपा रंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन जिला जेल पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्तार अंसारी सहित एक-एक बैरक की तलाशी ली। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया गया। मुख्तार से मिलने जुलने वालों के टीवी फुटेज देखे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जेल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल जानकारी दी जाए। सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा की चौबीस घंटे निगरानी की जाए। बंदियों से मुलाकात करने वालों का ठीक प्रकार से सत्यापन किया जाए। संतुष्टि के बाद ही उसे मुलाकात की इजाजत दी जाए। मुख्तार से मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।
एसपी अभिनंदन ने कहा कि जेल का औचक निरीक्षण था। सुरक्षा की समीक्षा की गई। हालांकि जेल में किसी तरह संदिग्ध व आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। जेल अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें