फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जय किशोर सभापति, कृष्ण कुमार उपसभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक बोर्ड टीचर्स सोसाइटी के चुनाव में सभापति के पद पर शिक्षक जय किशोर दीक्षित विजयी घोषित हुए। रविवार को डिस्ट्रिक बोर्ड टीचर्स सोसाइटी में सभापति, उप सभापति सहित प्रतिनिधियों के लिए चुनाव हुए।
विज्ञापन

नामांकन व मतदान के बाद देर शाम हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर जयकिशोर दीक्षित को कुल 13 वोटों में नौ मिले। जबकि प्रतिद्धंदी प्रत्याशी अभिलाष सिंह को चार मत मिले। उप सभापति पद पर कृष्ण कुमार को नौ मत मिले। प्रतिद्धंदी मिथिलेश को चार मत मिले।
शेष सभी पांच प्रतिनिधि पदों पर अरविंद कुमार, आकिब जावेद, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, देवेश स्वरूप निगम निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम आने के बाद शिक्षकों ने पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला पिछड़ा आयोग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी, रामपाल, नितिन बाबू, शिवकुमार, विजय कुमार सिंह सहित बांदा व चित्रकूट के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें