बांदा। जनपद में रोजाना कोरोना के नए मिल रहे मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को इनमें दो और मरीजों का इजाफा हो गया। इन्हें मिलाकर मौजूदा समय में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है।
ताजे केसों में शहर की डीएम कालोनी में गली नंबर-दो में 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह यहां आईटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जिला अस्पताल में ट्रूनेट सार्स कोविड में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसी तरह बबेरू क्षेत्र के परसौली गांव का 21 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र संक्रमित पाया गया है। वह नागपुर (महाराष्ट्र) से 9 जुलाई को चलकर यहां आया था। परिवार के सदस्य भी संपर्क में आए। इन सभी की जांच की जा रही है। इन दोनों नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की।