प्रेम प्रसंग के चलते केन नदी पुल से आईटीआई के छात्र ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना की जांच की जा रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी निवासी मोहसिन खान (20) पुत्र शमशेर खान बुधवार की दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ अंतर्गत लोहिया रेल ब्रिज पर स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था।
इसी दौरान मोहसिन पुल से कूद पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पिता शमशेर खान सिंचाई विभाग, अतर्रा उप खंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। मोहसिन बांदा में रहकर केसीएनआईटी से आईटीआई कर रहा था।दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सोहेल खान कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है।