फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के दो मरीजों की जांच, पुष्टि नहीं

Thu, 24 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वायरल फीवर और उल्टी दस्त के मरीजों का तांता बुधवार को भी जिला अस्पताल में लगा रहा। बुधवार को यहां 1341 मरीजों ने अपनी आमद दर्ज कराई। पैथालॉजी में 296 मरीजों की 1095 जांचें हुईं। इनमें दो मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में बुधवार को फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। ट्रामा सेंटर के सभी 22 बेड फुल रहे। मरीजों का बेंचों में लिटाकर इलाज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि प्लेट्लेटस घटने के मरीजों की आमद हो रही है। बारिश और उमस से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें