फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला जज मामले की जांच शुरू, दरोगा ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला जज को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को मामले जांच कर रहे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने जज के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बता दें चार माह पूर्व एक न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट से इच्छा म्रत्यु की गुहार लगाने वाली जनपद में तैनात एक महिला जज ने जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। उनकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उन्हें एक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र मिला है। जज ने तीन लोगों पर साजिश का आरोप भी लगाया है। जज के मुताबिक यौन उत्पीड़न मामले में उनकी शिकायत की जांच उच्च न्यायालय की ओर से की जा रही है। इधर, कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सोमवार को दरोगा परवेज ने महिला जज से बात कर उनके बयान लिए हैं। जल्द ही डाक आफिस के सीसी कैमरों के फुटेज लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें