फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंटरमीडिएट की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना की पृष्ठभूमि में पढ़ाई को लेकर पिता द्वारा डांट दिया जाना बताया गया है। 10 वर्ष पूर्व मां ने भी आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य घटना में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी थोक निवासी इलेक्ट्रानिक उपकरण व्यापारी अरुण गुप्ता की 17 वर्षीय पुत्री जागृति ने शनिवार को शाम घर में जहर खा लिया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि इकलौती संतान जागृति बिसंडा स्थित इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ती थी। पढ़ाई-लिखाई को लेकर उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 10 वर्ष पूर्व जागृति की मां ने भी घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिनों बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। थाने के इंस्पेक्टर दिनेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव में सुनील (19) पुत्र मइयादीन ने शनिवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की वजह नहीं बता सके। उधर, सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) के बलरामपुर गांव निवासी माया (35) पत्नी बाबूराम शनिवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें