फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊषा के लखनऊ कूच से बेखबर रही खुफिया एजेंसी

विज्ञापन
फोटो-अर्जुन साहू बॉदा सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा,बसपा नेता जयराम स हिं व अन्य द्वारा प्रर्थियो पर उ - फोटो : LUCKNOW
विज्ञापन
बांदा। पैलानी क्षेत्र की बालू खदानों में अवैध खनन और बालू लोडिंग के विरुद्ध अरसे से आंदोलन करती रही सांड़ी गांव निवासी समाजसेवी ऊषा निषाद ने बुधवार को यह मुद्दा राजधानी लखनऊ में गरमा दिया। अपनी कई सहयोगियों के साथ वहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। उधर, बांदा की एलआईयू आदि पुलिस खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। इस पर उन्हें अपने अफसरों की फटकार सुनना पड़ी।
विज्ञापन

ऊषा निषाद कई वर्षों से बालू खदानों में अवैध खनन का विरोध कर रही हैं। कुछ दिनों से वह पुलिस क्षेत्राधिकारी और खनन से जुड़े एक बसपा नेता पर उत्पीडन के आरोप लगा रही हैं। इसी मुद्दे पर वह लखनऊ पहुंच गई और हंगामा किया।
लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने ऊषा निषाद आदि को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में बैठा लिया। पता चला है कि शाम को पैलानी थाना पुलिस ऊषा को लेने लखनऊ रवाना हो गई। उधर, एलआईयू वालों ने अपने अफसरों की फटकार के बाद ऊषा से फोन पर संपर्क किया और कहा कि- ‘दीदी’ बिना सूचना के लखनऊ क्यों चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें