फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के निर्देश

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। क्षेत्र के दो हॉटस्पॉट इलाकों का मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने हॉटस्पॉट में रहने वाले ग्रामीणों पर नजर रखने के निर्देश दिए। होम डिलीवरी आदि सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

अतर्रा के सुलक थोक और पुनाहुर (बिसंडा) गांव में हाल ही में दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद दोनों क्षेत्रों को हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। सुलक थोक में 250 वर्ग मीटर दायरे में 100 घरों के लगभग 700 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। मोहल्ले को चारों तरफ से बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया है। मंगलवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वहां रहने वाले लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा, राशन, फल, दूध, दवाओं आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यहां के बाद पुनाहुर गांव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में एसडीएम जयप्रकाश यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर रवींद्र तिवारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम सिंह, एसएसआई वीर प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज पन्न लाल यादव, राजस्व कानूनगो कौशल किशोर तिवारी, लेखपाल प्रिंस शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें