फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कार्पियो की टक्कर से घायल श्रद्धालु को दरोगा और सिपाही ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट में कामतानाथ दर्शन के लिए जा रहे हमीरपुर के श्रद्धालु को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल ने यूपी-112 नंबर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर चौकी पहुंची। यहां घायल का आरोप है कि उसके साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है।
विज्ञापन


हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के मराठीपुरा निवासी धर्मेंद्र गिरी बुधवार को चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में शाम करीब सात बजे गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास दुकान पर रुके, तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल धर्मेंद्र ने यूपी डायल-112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें चौकी ले गई लेकिन वहां घायल धर्मेंद्र गिरी का आरोप है कि स्कार्पियो चालक दरोगा का परिचित निकला। ऐसे में शिकायत दर्ज करने के बजाय दरोगा यज्ञदत्त भार्गव और सिपाही सचितानंद ने पीड़ित धर्मेंद्र को ही पीट दिया। किसी तरह घायल धर्मेंद्र हाथ-पैर जोड़कर पुलिस चौकी से बाहर निकले और एसपी पलाश बंसल को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी।उधर, खुरहंड चौकी प्रभारी यज्ञदत्त भार्गव ने बताया कि युवक खड़ी स्कार्पियो में भिड़ गया था। जिसकी वजह से इसको चोट आई, युवक शराब के नशे में था। युवक के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है, वह हादसे में घायल हुआ था। युवक के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें