फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुख्य नहर पुनरुद्धार का निरीक्षण

Sat, 20 Dec 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 11 बरियारपुर मुख्य कैनाल का निरीक्षण करते जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के सहायक सचिव। सं
विज्ञापन
करतल। केन- बेतवा लिंक परियोजना के तहत केन नहर प्रणाली के पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण शनिवार को जल संसाधन विभाग, विकास एवं कृषि विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव सीएल कांथा द्वारा मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सभी उच्च अधिकारियों के साथ किया गया। निरीक्षण में परियोजना के सभी इंजीनियर और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तीव्र गति से संपादित करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य कैनाल का कायाकल्प जीरो किमी बरियारपुर से पगरा टेल तक किया जाएगा। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के बांदा, ललितपुर, झांसी, महोबा और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग के 10.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, 62 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा, 10.3 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।
इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रीय सिंचाई और जल-ऊर्जा विकास को बढ़ाना तथा किसानों और स्थानीय जनता को लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के निर्माण केन बेतवा लिंक परियोजना के एसीओ देवेश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता संदीप खरे, सर्वजीत सिंह बक्शी, बालेश्वर ठाकुर, डॉ. शिव प्रकाश, प्रशांत कुमार दीक्षित, आरके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें