फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दलों व मजिस्ट्रेटों ने किया निरीक्षण

Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा जीजीआईसी में गेट पर छात्राओं की छानबीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में पहले दिन पहली ही पाली में 1301 छात्र-छात्राएं परीक्षा से कन्नी काट गए। हाईस्कूल गृह विज्ञान में 649 और इंटर हिंदी प्रश्न पत्र में 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


मंगलवार को सुबह पहली पाली में कक्षा दसवीं में गृह विज्ञान और इंटर में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर हुआ। दसवीं में पंजीकृत 9,152 परीक्षार्थियों में 8,503 ने परीक्षा दी। 649 गैरहाजिर रहे। इंटर हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 11,002 में 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान अनिवाय में मात्र दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, दोनों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच उडनदस्ते और 22 सेक्टर व 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पहले दिन एक भी नकलची नहीं मिला। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि उन्होंने करीब 9 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त मिले। परीक्षा अच्छे व शांति पूर्ण माहौल में हुईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने शहर के तीन व कस्बों के पांच सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में दिक्कतें मिलीं। उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया गया।


-सचल दलों व मजिस्ट्रेटों ने किया निरीक्षण
-दोनों पालियों में नकलची नहीं मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें