बांदा जिले में घर के नजदीक खेलते वक्त नाले में फिसलकर गिरने से मासूम की मौत हो गई। एक घंटे बाद घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो नाले के पास उसकी चप्पलें मिलीं। बच्चे का शव नाले में दिखते ही कोहराम मच गया।
मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी समरजीत के तीन वर्षीय पुत्र रमन मंगलवार को घर के पास खेल रहा था।
अनुमान है कि इस बीच पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। जब बहुत देर तक वह नहीं दिखा तो एक घंटे बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नाले किनारे चप्पल मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से मां सविता देवी बेसुध हैं।