बांदा। नल दुरुस्त करते वक्त पाइप में उतरे करंट से प्लंबर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक टुल्लू पंप से पाइप में करंट उतर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहा निवासी युसूफ ने बताया कि उसका भाई अंसार मंसूरी (25) पुत्र रहीम बख्श सोमवार दोपहर पड़ोसी के घर पर नल ठीक करने गया था। पंप चालू करने के बाद पाइप में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर अंसार अचेत होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। (संवाद)