जसपुरा। कानपुर में इलाज के दौरान 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रशांत प्रजापति (16) व मोहन (16) दोनों एकलव्य इंटर कॉलेज झंझरी में 12वीं के छात्र थे।
कुछ दिन पहले दोनों बाइक से कॉलेज जा रहे थे। तभी रास्ते में कल्टीवेटर से टकराकर बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान मोहन ने दम तोड़ दिया है। मोहन के पिता रमेश ने यह जानकारी दी है। संवाद