बबेरू। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कार्यकर्ताओं में पाला बदलने की होड़ लग गई है। सोमवार को सपा, बसपा व कांग्रेस के करीब 725 लोग भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।
कस्बे के एक मैरिज हॉल में सोमवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाते हुए दूसरे दलों के लोगों भाजपा से जोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने सभी को भाजपा में शामिल कराया। इनमें सपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा यादव, सपा नेता महेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सिरोमन श्रीवास, कांग्रेस के नेता रामानुज भौरहा, नगर पंचायत बबेरू के सदस्य शिव शंकर सोनी आदि शामिल हैं। इसी तरह सपा से कुलदीप सिंह श्रृंगार थोक, सपा से रोशनी उपाध्याय, नागेंद्र, मूलचंद्र यादव सपा, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, अरवारी प्रधान ललक यादव, मुन्ना यादव बूथ अध्यक्ष सपा भाजपा में शामिल हुए।
इसके अलावा 35 वर्तमान प्रधान, 70 पूर्व प्रधान,50 क्षेत्र पंचायत सदस्भभी शामिल हुए। इस दौरान विष्णु प्रताप सिंह कार्यक्रम संयोजक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ,पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, रामनरेश मिश्रा , ब्लाॅक प्रमुख रमाकांत पटेल, रावेंद्र गर्ग ब्लाॅक प्रमुख कमासिन, सौरभ शिवहरे सन्तोष बाथम सोहन आदि रहे।