फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में घायल की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण में जाते समय पिकअप की टक्कर से दम तोड़ने वाले किसान के घायल समधी की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी के बगलई गांव निवासी माताबदन (45) अपनी गर्भवती बहू केतकी (22) व रिश्ते के समधी भसौंधा गांव निवासी छोटकू (48) के साथ बाइक से मंगलवार को अतर्रा के हस्तम गांव निवासी सगे समधी राजबहादुर के यहां निमंत्रण में जा रहे थे। बदौसा के नेशनल हाईवे पर ग्राम तुर्रा स्थिति फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान देर शाम माताबदन की भी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें