फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में बताए खेतीबाड़ी के गुर

Thu, 19 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
किसान दिवस में उपस्थित किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। किसान दिवस में मौसम की मार साफ नजर आई। लू, धूप के चलते किसान नहीं आए। अलबत्ता किसान यूनियन के नेता पूरे समय डटे रहे। अधिकारियों उन्हें खेतीबाड़ी के कई नुस्खे बताकर सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन सभागार में गिने-चुने किसान ही उपस्थित हुए। आगे की कुर्सियों पर किसान यूनियन नेताओं का कब्जा था। यूनियन अध्यक्ष बलराम तिवारी ने पशुआें के भूसा संकट की ओर अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर भूसा केंद्र बनवाए जाएं। किसान रामसिया ने खेत-तालाब के बारे में जानकारी चाही। भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम ने जानकारी दी।

किसान नेता बैजनाथ अवस्थी ने केसीसी में बैंकों द्वारा कमीशनखोरी के आरोप लगाए। इस पर बैंक अधिकारियों ने यह कहकर टाल दिया कि शाखा प्रबंधकों को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने किसानों से कहा कि समस्याओं के निदान में वह प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान लाल खां ने नहर से नाली लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही सुझाव दिया कि उन्नतिशील प्रजातियों का गेहूं बुंदेलखंड में लाया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. वीके शर्मा ने विभिन्न प्रजातियों के तिल, दाल आदि के बारे में जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने किसानों से कहा कि खेतों मेें तालाब खुदवाने में दिलचस्पी लें। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास मेें दो हजार तालाब होने से पानी की समस्या का निदान हुआ है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने सुझाव दिया कि गर्मी की जुताई के समय खेत मेें मेड़ बना दें। बारिश का पानी पूरी तरह रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें