फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन 221 मजदूरों की आमद, तीन को नोटिस

विज्ञापन
गरीबों को पूड़ी-सब्जी बांटते आरपीएफ जवान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन के 10वें दिन शुक्रवार को महानगरों से 221 मजदूरों की आमद दर्ज की गई। इन्हें मिलाकर जनपद में महानगरों से लौटे कुल मजदूरों की संख्या अब 7536 हो गई। इन सभी को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए तीन दर्जन क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिन के लिए रखा गया है। उधर, कंट्रोल रूम से किए गए टेलीफोनिक संपर्क पर फोन रिसीव न करने वाले तीन क्वारंटीन मजदूरों को कार्रवाई की चेतावनी नोटिस दी गई है। उनके घरों में लेखपाल भेजकर पता लगाया गया है। उधर, मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोगों की संख्या 15 हो गई।
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने बताया कि शुक्रवार को आए मजदूरों को महुआ और महोखर गांवों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भेजा गया है। इन्हें मिलाकर क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले मजदूरों की संख्या अब 7536 हो गई है। कंट्रोल रूम से उनसे रोजाना फोन से संपर्क कर उनका हालचाल लिया जा रहा है। शुक्रवार को बबेरू व बिसंडा के तीन मजदूरों द्वारा फोन रिसीव न करने पर उन्हें नोटिस जारी कर लेखपालों को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उधर, राजकीय मेडिकल कालेज आइसोलेशन वार्ड में पांच और कोरोना संभावित मरीज भर्ती किए गए हैं। इनके खून का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इनमें अधिकांश बबेरू क्षेत्र के हैं और महानगर से लौटे हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोगों की संख्या अब 15 हो गई। पूर्व में भर्ती 15 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट के बाद भी आइसोलेशन में भर्ती
बांदा। कोरोना संक्रमण के लक्षणों की संभावना पर मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों में निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग असमंजस में है। यहां भर्ती छह लोगों में पांच की गुरुवार को ब्लड सैंपल रिपोर्ट आ चुकी है। किसी को भी कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। सबकी रिपोर्ट निगेटिव है। लेकिन उन्हें अभी आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी नहीं दी गई। इस बाबत शुक्रवार को शाम सीएमओ डा. संतोष कुमार ने बताया कि इन पांच लोगों के साथ भेजे गए एक अन्य नमूनों की रिपोर्ट अपनी नहीं आई है। उसके मिलने के बाद ही निगेटिव रिपोर्ट वालों की छुट्टी का निर्णय लिया जाएगा।
आरपीएफ ने फुटपाथियों को लंच पैकेट बांटे
बांदा। लॉकडाउन में फुटपाथ पर जीवन बिताने वालों को आरपीएफ भी लंच पैकेट बांट रही है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष एके जांगिड सहित एसआई केके पांडेय, वीके यादव, सरफराज अली, जेपी कनौजिया आदि ने रेलवे स्टेशन समेत आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को लंच पैकेट बांटा। उधर, स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी संध्या कुशवाहा व प्वाइंटमैन रंजू शाक्या तथा लता शर्मा ने खुद मॉस्क तैयार बांट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें