फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हॉट स्पॉट चिह्नित करें, जहां रात में होती हैं आपराधिक घटनाएं : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एएसपी शिवराज ने बबेरु व कमासिन थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना अभिलेखों व रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई। निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिह्नित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन

ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।
लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक निस्तारण का प्रयास किया जाए। इस दौरान गणेश प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा बारावफात पर्व को सम्पन्न कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें