फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में 38 नामांकन

Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 10 पदों के लिए 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए। शुक्रवार को जांच और नाम वापसी होगी। मतदान एक फरवरी को होगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज जैन और सहायक चुनाव अधिकारी लवलेश सिंह सहित अमित सेठ भोलू, राधेश्याम मसुरहा और सुधीर कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, बनवारी लाल गुप्त (कबरई) और मुकुल अग्रवाल (कर्वी) प्रेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष व महामंत्री के लिए 4-4, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री के लिए 3-3, उपाध्यक्ष के लिए 10, मंत्री के लिए 7, प्रचार मंत्री के लिए एक नामांकन हुआ।
विज्ञापन


आडीटर पद पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, अशोक गुप्ता, दानिश सईद, शिव पूजन गुप्ता, रामचंद्र गुप्त, संतोष खैरा, नईम नेता, राम किशोर शिवहरे, राजेंद्र रावत, कमलेश गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें