फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 5 ब्लाकों में इन्द्रधुनष अभियान 2 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंद्र धनुष अभियान 2 दिसंबर से फिर शुरू होगा। इसमें अब तक टीकाकरण से वंचित रह गए दो वर्ष के सभी बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। जनपद के पांच ब्लाकों में यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। प्रदेश में दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यह अभियान चलेगा। इन दो जिलों में चित्रकूटधाम मंडल का महोबा भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी वर्मा ने बताया कि सर्वे के अनुसार बांदा जिले के पांच ब्लाक ऐसे हैं जहां 90 फीसदी से कम टीकाकरण हुआ है। इनमें नरैनी, कमासिन, तिंदवारी, महुआ और बिसंडा ब्लाक शामिल हैं। 2 दिसंबर से शुरू होकर अभियान 7 दिन चलेगा।
इनमें बुधवार, शनिवार, रविवार और सरकारी अवकाश शामिल नहीं होगे। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दो वर्ष तक के लेफ्ट आउट और ड्राप आउट बच्चाें तथा गर्भवती महिलाओं का सर्वे किया है जिसमें 4638 बच्चे और 1419 गर्भवती महिलाएं चिह्नित हुई है। उन्हाेंने बताया कि अभियान में ईट भट्टों और अन्य साइटों पर रहने वाले परिवारों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में सहभागी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि दो साल तक के बच्चों को बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियेा, डिपथ्ीरिया, काली खासी, टिटनेस, मीजल्स एंड रूबेला आदि रोग शामिल हैं। उन्होेने बताया कि चिह्नित इलाकों में यूनीसेफ की टीमें भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान गोरखपुर और महोबा को छोड़कर प्रदेश के अन्य 73 जिलों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें