फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभास भारत संगठन की पदयात्रा

Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आभास भारत संगठन पदाधिकारियों ने पद यात्रा के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर बुंदेलखंड की बदहाली दूर करने और पृथक राज्य निर्माण की मांग की।
विज्ञापन


गुरुवार को स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से यात्रा रवाना होने के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह भूमेवालकर ने कहा कि अपार खनिज भंडार और वन क्षेत्र होने के बावजूद यहां का समुचित विकास नहीं हो रहा।

पृथक राज्य के लिए यूपी व एमपी के 13 जिलों में यात्रा भ्रमण करेगी। सभा के बाद कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को ज्ञापन दिया।

रवींद्र कुमार वर्मा, नंदकिशोर खंगार, राजकुमार भारती, चुन्नीलाल प्रजापति, दुलीचंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। उधर, बुंदेलखंड तिरहार विकास मंच अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने पद यात्रियों को माला पहनाकर बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें