बांदा। विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बाबूलाल चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया। सचिव व प्रभारी एक्सईएन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि हाईवे पर अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बीच दुकानदारों में अफरा-तफरी रही।
अमर उजाला में शहर में अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने नगर पालिका और विकास प्राधिकरण को नगर को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया है। इसके तहत पहले दिन नगर पालिका ने महेश्वरी देवी मंदिर से गूलरनाका तक अतिक्रमण हटवाया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को बांदा विकास प्राधिकरण सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एक्सईएन आरपी यादव, अवर अभियंता रवींद्र गुप्ता की टीम ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। चौराहा से लेकर सट्टन चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। पिछले वर्ष बाबूलाल चौराहे का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया गया था। दुकानदार पीछे किए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने पन्नी डालकर फिर हाईवे पर अतिक्रमण कर लिया है। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। की है।