जसपुरा। प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ से जिले के आठ संपर्क मार्ग के निर्माण का लोकार्पण किया। इनमें पांच तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र और तीन बांदा विधानसभा क्षेत्र के संपर्क मार्ग हैं।
जसपुरा के चौडगरा चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि तिंदवारी विधानसभा की ओरन-बबेरू से अमलेहरा, माटा से लोहारी वाया भुजरख, बबेरू-औगासी से मझींवा, जसपुरा से गलौली वाया झंझरी पुरवा, जसपुरा से सुमेरपुर रोड से मवईघाट वाया रामपुर व बांदा विधानसभा की बांदा-बबेरू से पारा बिहारी वाया कोरारी, कानाखेडा से सबादा वाया चंदवारा, बांदा औगासी से बबेरू-मर्का वाया पिंडारन संपर्क कुल लम्बाई 65 किलो मीटर की हालत बेहद खराब थी।
इनके निर्माण में 47 करोड़ रुपये खर्च हुए। मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराया है। मार्गो के बनने से ग्रामीणों को आवागम ने सुविधा होगी। ग्रामीण अभियंता विभाग के एक्सईएन प्रभात नारायण, अधिशासी अभियंता प्रेम नारायण तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश कुमार निषाद, शिवबली निषाद, राकेश सिंह, अनूप सिंह, भजन सिंह, राज नारायण द्विवेदी, गया प्रसाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।