फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमौनीधाम में दूसरे भी दिन उमड़ी भीड़

Wed, 16 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। सिमौनीधाम मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक चली पंगतों में लाखों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच रहे।
विज्ञापन


बुधवार को स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। पंडालों में महिलाओं और पुरुषों ने लंगर छका।

पूड़ी-सब्जी के साथ मालपुआ, हलुवा, पेठा, नमकीन समेत तमाम व्यंजन परोसे गए। कड़ाके की ठंड में श्रमदानी भोजन व्यवस्था में जुटे रहे। क्षेत्रीय श्रमदानियों के साथ दिल्ली के रसोइये भी भोजन बनाने में लगे हैं।

सीमावर्ती फतेहपुर समेत दूरदराज से श्रद्धालुओं का तांता दिन भर लगा रहा। गुरुवार को तीसरे दिन सुबह संतों की पंगत के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


भंडारा स्थल से डेढ़ किमी तक वाहनों की पार्किंग कराई गई। श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचाने में प्रशासन समेत एनसीसी, स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं और श्रमदानियों को मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें