फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित हुए मेधावी

Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सेवा समिति द्वारा पिछले महीने आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र के साथ ईनाम के तौर पर गिफ्ट दी गई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मेधावी बच्चों को शाबासी दी।
विज्ञापन


हार्पर क्लब परिसर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में जूनियर वर्ग 8वीं कक्षा के अक्षांश सिंह (जीआईसी) को प्रथम और सरस्वती शिक्षा मंदिर (केन पथ) में 7वीं कक्षा की प्रिया कश्यप का द्वितीय, अभिधा निगम व पूजा कुशवाहा को तृतीय और श्रेया द्विवेदी व मन्नत गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 से 10) में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 9वीं के छात्र आकाश सिंह को प्रथम, जीआईसी के 12वीं के छात्र अनुभव द्विवेदी को द्वितीय और जीजीआईसी की10वीं की रोहिणी गुप्ता व सरस्वती विद्या मंदिर में 9वीं के अविरल श्रीवास्तव व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 12वीं की मानसी श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार दिए। सरस्वती विद्या मंदिर में 9वीं के मृदुल सक्सेना और जीआईसी में 9वीं के अजय कुशवाहा तथा 11वीं के शुभम नामदेव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


सीनियर ग्रुप (स्नातक व परास्नातक) में आईटीआई के अरविंद कुमार कुशवाहा को प्रथम, जेएन डिग्री कालेज की बीएससी छात्रा प्रिया दीक्षित को द्वितीय, महिला डिग्री कालेज में बीए की छात्रा विधात्री शर्मा को तृतीय और जेएन डिग्री कालेज मेें बीए की अंजली निषाद व प्रिया पटेल को सांत्वना पुरस्कार दिया।

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने आयोजन की सराहना की। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र और राष्ट्रीय आरोग्य भारतीय के सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने भी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। समिति अध्यक्ष तरुण कुमार खरे ने कहा कि प्रतियोगिताओं के जरिये राष्ट्र और समाज के कामों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

शुभारंभ पर जीजीआईसी की छात्राओं ने नृत्य के साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन और अजित गुप्ता तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने डॉ. अशोक व सांसद को माला पहनाई। संचालन रमजोर सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, अरिमर्दन सिंह सहित प्रभा गुप्ता, मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें