फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ससुराल में खाया जहर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव के अनुसुइया पुरवा निवासी मजदूर ने ससुराल में जहर खा लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जहर खाने के पीछे कर्ज होने की बात कही है।
विज्ञापन

अनुसुइयापुरवा निवासी मुन्ना वर्मा (50) के चचेरे भाई बाबूलाल ने बताया कि शनिवार को मुन्ना ससुराल सिद्धपुर गांव गया था। शाम को उसने वहीं जहर खा लिया। जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उसकी मौत हो गई।
रविवार को सुबह मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी पत्नी भोला देवी मायके में थी। उससे मिलने के लिए वह गया था। ससुराल में उसने जहर खा लिया था। हालत खराब होने पर साले ने जानकारी दी थी।
विज्ञापन

बताया कि बेटियों की शादी करने के लिए उसने लोगों से कर्ज लिया था। कई माह से उसे चुका नहीं पा रहा था। इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान भी था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
कोतवाली प्रभारी गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह बीमारी से परेशान था। इसके चलते उसने जहर खाया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें