फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में चढ़ा चार डिग्री पारा

Fri, 15 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बांदा। दिन-ब-दिन मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में छह डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 44.5 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लू के थपेड़े भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


अप्रैल में अमूमन सामान्य पारा अधिकतम 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता था, लेकिन इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा 43 डिग्री तक चढ़ गया। हालांकि इसके बाद आंधी और ठंडी पछुवा हवाओं ने कुछ राहत दी। अब इधर चार दिनों से फिर लगातार पारा चढ़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में अधिकतम और न्यूनतम दोनों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे लगता है कि इस साल मई और जून में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे। शुक्रवार को गर्म हवाओं के थपेड़े, तेज धूप और दोपहर बाद बादलों की धुंध के चलते मौसम के तीन रूप देखने को मिले। हर चीज तप उठी। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा रहा। ज्यादातर लोग शाम को ही रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से निकले। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। इससे कुछ वक्त के लिए राहत मिलेगी।  
विज्ञापन



आम की फसल के लिए खतरे की घंटी
बांदा। आम में अबकी जोरदार बौर आई है। बागवानों के चेहरों पर मुस्कुराहट है। लगातार तेजी से बढ़ रहा तापमान आम की फसल के लिए नुकसानदायक है। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां ने बताया कि आम की बौर में छोटे-छोटे दाने आ रहे हैं। भूजल स्तर गिरने से जड़ें पानी भी नहीं पा रही हैं। ऐसे में आम की फलियां मुरझा रही हैं। उन्होंने आम उत्पादक को सलाह दी है कि पेड़ों में गड्ढे बनाकर पानी भरें, ताकि जड़ों में नमी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें