फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक के बचाव में उतरीं छात्र-छात्राएं

Tue, 03 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए कोचिंग संचालक बृजेश तिवारी की पैरवी में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि जेल में उनके गुरु को बेवजह पीटा जा रहा है। विधायक ने क्षेत्राधिकारी के साथ जेल जाकर आरोपी शिक्षक से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए वह अफसरों से बात करेंगे।  
विज्ञापन


कोचिंग संचालक बृजेश तिवारी जेल कर्मी की पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में हैं। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनके शिक्षक को बाइक सवार कोचिंग से उठा ले गए। फर्जी मामले में जेल भिजवा दिया। छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट और कचहरी के आसपास प्रदर्शन किया। उनके हाथों में आरोपी शिक्षक को न्याय देने की मांग संबंधी तख्तियां थीं। छात्र-छात्राओं ने पीडब्ल्यूडी डाक  बंगले में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव से मुलाकात की। विधायक उसी समय क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह के साथ जेल पहुंच गए।

 जेल के अंदर जाकर आरोपी शिक्षक से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से विधायक ने कहा कि शिक्षक के साथ जेल में कोई मारपीट या सख्ती नहीं हो रही। विधायक ने कहा मजिस्ट्रेटी जांच की वह मांग करेंगे। क्षेत्राधिकारी से कहा कि निष्पक्ष जांच करें। इस अवसर पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू सहित कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, सपा नेता अभिलाष यादव, सुशील त्रिवेदी, निर्भय सिंह मोंटी और पीयूष गुप्ता आदि भी थे। उधर, जेलर एससी त्रिपाठी ने शिक्षक के साथ मारपीट के आरोपों को गलत बताया। कहा कि कुछ बंदी शिक्षक से आक्रोशित थे लेकिन उन्हें भी सख्ती से रोका गया है। कोई बंदी आरोपी शिक्षक के पास नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें