फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोखर में 1063 व महुआ में 1021 ने खरीदे पर्चे

Sat, 14 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्रधान और सदस्य के लिए 1568 पर्चे खरीदे गए। दो दिनों में बड़ोखर ब्लाक में 1063 और महुआ में 1021 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन


शनिवार को बड़ोखर ब्लाक में प्रधान व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र लेने वालों की दिन भर भीड़ रही। हरेक काउंटर में लंबी कतारें लगी रहीं।

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बड़ोखर ब्लाक में प्रधान के दावेदारी के लिए 467 और सदस्य के 277 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक प्रधान के लिए 1063 परचे बिके।
विज्ञापन


इसी तरह महुआ में प्रधान के लिए 536 व सदस्य के लिए 288 नामांकन पत्र खरीदे गए। यहां दो दिनों में अब तक प्रधान के लिए 1021 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें