फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशुद्ध अहार से मन, चिंतन और जीवात्मा दूषित

विज्ञापन
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक पंकज महाराज। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। विख्यात संत जय गुरुदेव के उत्तराधिकार शिष्य पंकज महाराज ने कहा है कि अशुद्ध अहार से मन, बुद्धि, चिंतन और अंत:करण के साथ जीवात्मा भी दूषित हो जाती है। उन्होंने मांस, मदिरा, मद्यपान न करने का आह्वान किया। कहा कि इसका उपयोग करने वाला चरित्रवान नहीं होता।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर पचपहरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पशु का भोजन करेगा तो विचार भी पशु जैसे हो जाएंगे। शुद्ध शाकाहारी और नशामुक्ति अपनाकर दुनिया के सारे झगड़े खत्म किए जा सकते हैं।
ट्रस्ट की ओर से इस अवसर पर भंडारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारी कैंप, चिकित्सालय कैंप, पुलिस कैंप लगाए गए। सुरक्षा, स्वच्छता और सफाई की व्यवस्थाएं की गई थीं। ग्राम प्रधान पप्पू सहित संतराम, हरिश्चंद्र वर्मा, बाबूराम, डा.ओमबाबू त्रिपाठी, चंद्र आदि उपस्थित रहे। आसपास के कई गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

बदौसा में जनजागरण अभियान के तहत जयगुरुदेव के उत्तराधिकार पंकज महाराज 26 जनवरी (रविवार) को प्रात: 11 बजे इस क्षेत्र के कल्याणपुर गांव आएंगे। प्रचारक देवनाथ पाल, संतशरण पटेल ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोग शरीक होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अनुयायी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें