फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टरों की मांगी आईएमए ने सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट चिकित्सकों के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा कि निजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सक भी कोरोना योद्धा से किसी भी मायने में कम नहीं है। संक्रमितों के इलाज के दौरान देश में अनेकों प्राइवेट चिकित्सक खुद संक्रमित हुए हैं। तमाम की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को भी सुरक्षा और संरक्षण मिलना चाहिए। एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को यहां एसोसिएशन की बांदा यूनिट ने कलक्ट्रेट में डीएम से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डिप्टी कलेक्टर अवधेश कुमार निगम ने ज्ञापन लिया। एसोसिएशन ने डीएम आनंद कुमार सिंह से मुलाकात की। ज्ञापन देने वाली टीम का नेतृत्व एसोसिएशन के बांदा यूनिट अध्यक्ष डॉ. मो. रफीक और सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि निजी चिकित्सालयों और चिकित्सकों पर अक्सर हिंसा की घटनाएं हो रहीं हैं।
कहा कि प्राइवेट चिकित्सक और उनका स्टाफ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से सेवाएं कर रहा है। कोरोना काल में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। यहां तक कि कई चिकित्सकों की मृत्यु भी हुई है। उनके आश्रितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जानी चाहिए। निजी चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की। ज्ञापन देने में एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक, संयुक्त सचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह, कार्य समिति सदस्य डॉ. हर्ष भार्गव, डॉ. जे. विक्रम सिंह, डॉ. संतराम वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने देखे मरीज
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भी अब अस्पतालों में मरीजों के इलाज का जिम्मा संभालेंगे। शासन के इस निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठकर 15 मरीजों को देखा। हाल ही में शासन ने सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिए कि सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे वह अस्पतालों में मरीज देखेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी यही आदेश हं। सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि शासनादेश के तहत वह हफ्ते में तीन दिन सुबह 10 से 12 बजे तक जिला अस्पताल में मरीज देखेंगे। सीएमएस भी ओपीडी में मरीज देखेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें