फोटो-33 : गैंगस्टर की दो बाइकों को जब्त करते पुलिस कर्मी। स्रोत- पुलिस।
बांदा। फतेहगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित लगभग एक लाख पांच हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि अतर्रा कोतवाली में कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर निवासी सूरज सिंह व कैलाश पटेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर ननकू लाल सोनकर कर रहे हैं।
पुलिस ने उनकी अवैध संपत्ति की पहचान कर कुर्की के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की देर शाम दो आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित की गई एक लाख पांच हजार कीमत की दो बाइकों को जब्त किया है। इस दौरान नायब तहसीलदार बबेरु राहुल गौरव, प्रभारी इंस्पेक्टर रामकिशोर सिंह पुलिस टीम के मौजूद रहे।