फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेहूंटा में जेसीबी से रास्ता खुदवाकर रोका अवैध खनिज परिवहन

Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 15 रास्ते को खोदती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। ग्राम रेहूंटा में अवैध मौरंग खनन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए हो रहे परिवहन की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अंकित कुमार के निर्देश पर अवैध खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार मुस्तकीम मौके पर पहुंचे। जांच में अवैध रूप से मौरंग के परिवहन की पुष्टि होने पर एसडीएम के आदेश पर आनन-फानन जेसीबी लगाकर रास्ते में गहरे गड्ढे की खोदाई कराई गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें