फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जंगल में अवैध कटान पर सवाल, ग्रामीण चिंतित

Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाना क्षेत्र के फतेहगंज डढवामानपुर राजस्व ग्राम के गोबरी गोडरामपुर जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो हफ्तों में लगभग चार पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन




फॉरेस्टर अरुण कुमार ने पेड़ कटने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को कार्रवाई से पहले दो-तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डिप्टी रेंजर विवेक वर्मा ने एक पेड़ कटने की जानकारी होने की बात कही। उन्होंने वन नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि काटे गए पेड़ों की संख्या कहीं अधिक है। गोबरी गोडरामपुर के ग्रामीण इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें